Sonbhadra News : बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस गस्ती के दौरान बालू का परिवहन करते ट्रैक्टर धराया

सोनभद्र
11:14 PM, September 28, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनहर व मालिया नदी से सटे गांव में अवैध बालू का खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, इसी क्रम में आज सुबह एक स्वराज ट्रैक्टर से अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पोलवा ग्राम पंचायत में आईटीआई के पास से स्थानीय उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने ट्रैक्टर को पकड़ कर धारा 207 एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए खनन विभाग को विधिक कार्रवाई के लिए अवगत कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नदी के किनारे बसने वाले ग्राम पंचायत के निवासियों के द्वारा निजी ट्रैक्टर से अवैध बालू का खनन व परिवहन करने की सूचना अक्सर मिला करती थी इसी क्रम में आज सुबह उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह की टीम के द्वारा गस्ती के दौरान पोलवा ग्राम पंचायत में स्थित आईटीआई कॉलेज के पास से अवैध बालू का परिवहन कर रहा उक्त ट्रैक्टर समेत ड्राइवर को पकड़ लिया गया है जिस पर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग को कठोर विधि करवाई करने के लिए अवगत कराया गया है।




