Sonbhadra News : अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न पर चला पुलिस का बुल्डोजर
सीओ ने साफ तौर पर ऐसे मोटर मालिकों से कहा कि जिससे आम लोगों को परेशानी हो उससे कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखने की बात कही है ।

sonbhadra
6:24 PM, November 28, 2026
- बढ़ौली चौराहे पर की गयी बुल्डोजर की कार्यवाही
शांतनु विश्वास
सोनभद्र । यातायात माह के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस ने अवैध रूप से हूटर तथा प्रेशर हॉर्न लगाकर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लगभग पांच सौ से भी ज्यादा हूटर, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर को निकलवाकर उस पर बुल्डोजर चलवाकर नष्ट कर दिया ।
बढ़ौली चौराहे पर की गई पुलिस की इस कार्यवाही से जहां मोटर मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं आम लोगों ने राहत की सांस ली है । आम लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही की तारीफ की है । इस मौके पर सीओ सीटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि अवैध रूप से हूटर और प्रेशर हॉर्न लगाकर चलने के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आज लगभग पांच सौ से अधिक हूटर और प्रेशर हॉर्न पर बुल्डोजर की कार्यवाही की गई है । उन्होंने साफ तौर पर ऐसे मोटर मालिकों से कहा कि जिससे आम लोगों को परेशानी हो उससे कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखने की बात कही है । वहीं वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के बारे में भी जानकारी दी ।




