Sonbhadra News : यातायात नियमों का उल्लंघन वालों पर चला पुलिस का डंडा, बगैर नंबर प्लेट व प्रेशर हॉर्न लगे 48 वाहनों का चालान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चला पुलिस का डंडा चला। बगैर नंबर प्लेट व प्रेशर हॉर्न लगे 48 वाहनों का हाथीनाला पुलिस ने चालान कर दिया।

sonbhadra
6:56 PM, April 4, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चला पुलिस का डंडा चला। बगैर नंबर प्लेट व प्रेशर हॉर्न लगे 48 वाहनों का हाथीनाला पुलिस ने चालान कर दिया।
जानकारी मुताबिक वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग और रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हाथीनाला थाना के सामने तिराहे पर बीती मध्य रात से शनिवार की सुबह तक स्थानीय पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों सहित संदिग्ध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए जांच पड़ताल की कार्यवाई की गई । पुलिस के द्वारा मध्य रात्रि से भोर तक चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान को देख यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया ।
थाना प्रभारी हाथीनाला नागेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्र में बीते 12:00 बजे रात्रि से शनिवार की सुबह 4:00 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बगैर नंबर प्लेट लगे वाहनों और प्रेशर हॉर्न लगाए हुए सहित कुल 48 वाहनों का हाथीनाला पुलिस द्वारा चालान किया गया है, जिसमें शामिल प्रत्येक वाहनों का पांच हजार से दश हजार तक का जुर्माना राशि का चालान काटा गया है । इस दौरान थाना हाथीनाला पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्राधिकार ओबरा भी मौजूद रहे ।




