Sonbhadra news : पुलिस ने 1.478 किलो गांजा के साथ महिला को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह एक महिला को 1 किलो 478 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

sonbhadra
2:25 PM, September 21, 2026
प्रकाश खत्री/एस प्रसाद (संवाददाता)
सोनभद्र। म्योरपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह एक महिला को 1 किलो 478 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित लहरा मोड़ ईदगाह के पास से सुनैना पत्नी सुरेन्द्र कुमार (40), निवासी कस्बा म्योरपुर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 110/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज समेत पुलिसकर्मी रामसूरत वर्मा, राहुल कुमार और महिला कांस्टेबल साक्षी शामिल रहीं।




