Sonbhadra news : पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra
8:39 PM, September 1, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा, सोनभद्र। अपराध एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेन्द्र बैगा (25) निवासी पनारी टोला कुम्हिया, थाना चोपन तथा बबलू कुमार (32) निवासी ओबरा स्टेशन सेक्टर-10 शामिल हैं। दोनों अभियुक्त संबंधित मुकदमों में वांछित थे। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।




