Sonbhadra news : तीन जुआरियों को जुआ खेलने के दौरान पाए गए नगद रुपए के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जुआ खेलने के दौरान पाए गए नगद रुपए के साथ तीन जुआरियों गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

sonbhadra
9:13 AM, November 2, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) स्थानीय चौकी क्षेत्र के कोठा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से बीते शुक्रवार की शाम को जुआ खेलने के दौरान पाए गए नगद रुपए के साथ तीन जुआरियों गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तीन जुआरियों में दीपक कुमार (35) पुत्र विश्वनाथ प्रसाद निवासी रेलवे क्रॉसिंग के बगल में गजराज नगर थाना ओबरा , मिथिलेश सिंह (54 )स्वर्गीय जगदीश सिंह निवासी थाना क्षेत्र बिंद जनपद नालंदा बिहार हाल पता योगेंद्र पटेल के मकान में किराएदार कोठा टोला थाना चोपन , असगर हुसैन (40)पुत्र नईमुद्दीन निवासी रेलवे क्रॉसिंग के पास गजराज नगर थाना ओबरा को जुआ खेलने के दौरान पाए 7320 नगद रुपए के साथ बीते शुक्रवार की शाम को कोठा टोला प्राइमरी विद्यालय के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर जुआ एक्ट से संबंधित धारा 13 के तहत मा.न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह हेड कांस्टेबल मनोज कुमार कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे ।




