Sonbhadra News : फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घोरावल क्षेत्र के मुक्खा मोड़ तिराहा के पास से फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

sonbhadra
9:59 PM, June 19, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । क्षेत्र के मुक्खा मोड़ तिराहा के पास से फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने बीते दो माह पहले तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी का झासा देकर लगभग सात वर्षों से आरोपित सुरेंद्र शर्मा उसके घर पर रहकर उसके साथ सम्बन्ध बनाता रहा व अपने घर ले जाकर भी सम्बन्ध बनाता रहा। महिला का आरोप है कि और जब वह अपना खर्चा खुराक मांगने लगी तो सुरेंद्र शर्मा उसके साथ मारपीट करने लगा। और कहने लगा कि कोई भी खर्चा नहीं देगे और जान से मार कर हत्या करने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर पर इस प्रकरण मे धारा 69,115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से विशेष दिशा निर्देश दिया गया। और शुक्रवार को फरार चल रहे आरोपित सुरेन्द्र शर्मा पुत्र बरसाती निवासी मझिगवां को मुखबिर खास की सूचना पर मुक्खा मोड़ तिराहा घोरावल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम मे चौकी इंचार्ज शिवद्वार कवींद्र यादव, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल जय प्रकाश राव रहे।




