Sonbhadra news : त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ हुई बैठक
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में व्यापारियों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।

sonbhadra
7:03 PM, November 1, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में व्यापारियों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।
बैठक में बाजारों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई। सीओ ने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और अतिक्रमण न करने की अपील की। वहीं पुलिसकर्मियों को बाजारों में गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।




