Sonbhadra News : पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
थाना ओबरा अंतर्गत बृहस्पतिवार को पाक्सो एक्ट के एक कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया l उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी l

sonbhadra
3:18 PM, June 18, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । थाना ओबरा अंतर्गत बृहस्पतिवार को पाक्सो एक्ट के एक कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया । उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी ।
प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा सदानंद राय ने बताया कि बुधवार को पुलिस को एक लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा एक 15 वर्षीय लड़की से पूर्व में दुष्कर्म किया गया तथा धमकी दी गई l धमकी से भयभीत पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी l एस एच ओ ने बताया कि इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तब परिजनों को जानकारी मिली l उन्होंने बताया कि उक्त जानकारी होने पर परिजनों ने ओबरा थाने पर पुलिस को सूचना दी l प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया तथा आरोपी भरत लाल पुत्र रामभरोस 28 वर्ष को बृहस्पतिवार को भोर में गिरफ्तार कर लिया गया l उन्होंने कहा कि अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है l




