Sonbhadra news : रक्तदान व फल वितरण के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

sonbhadra
7:02 PM, September 17, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा चोपन मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी और ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए।
ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, डॉ. सत्येंद्र आर्य, मीनू चौबे, मनमोहन यादव, प्रदीप गिरी, पम्मी केशरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




