रमेश यादव (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे की प्रकिया शुरू है। सर्वें के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्त भी कर दी गई हैं, जो गाँव -गाँव जाकर सर्वें भी कर रहें हैं, लेकिन एक अधिकारी के जिम्मे 2-3 गाँव होने के कारण सर्वें में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, इसको देखते हुए विभाग द्वारा पीएम आवास प्लस सर्वें ऑप्शन में बदलाव करते हुए सेल्फ सर्वें का लिंक भी एक्टिव कर दिया हैं। इससे ग्रामीण लाभार्थी अब लिंक डाऊनलोड करके सेल्फ सर्वें को क्लिक करते हुए स्वयं भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास सर्वें का रिकार्ड दर्ज कर सकते हैं।मोबाइल एप के माध्यम से भारत सरकार द्वारा इस बार सेल्फ सर्वे का भी विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिससे लाभार्थी अपने एंड्रॉयड मोबाइल से अपना सर्वे स्वयं भी कर सकते है। दुद्धी खण्ड विकास अधिकारी रामविशाल चौरसिया ने बताया कि जनवरी महीने से पीएम आवास प्लस की सर्वें प्रक्रिया शुरू हुई हैं। अधिकारी घर -घर जाकर सर्वें भी कर रहें हैं। उसके अलावा सरकार अब लाभार्थियों के मोबाइल एप्प में बदलाव करते हुए सेल्फ सर्वें का लिंक भी ओपेन कर दिया गया हैं, जिससे ग्रामीण एंड्राइड फोन से एपलिकेशन डाउनलोड करके स्वयं भी सर्वें रिपोर्ट अपलोड कर सकते हैं।
इस तरह कर सकते हैं पीएम आवास प्लस सेल्फ सर्वें -
1- सर्व प्रथम लिंक से पीएम आवास प्लस का एप डाउनलोड करे
2- ऐप में अपना आधार नंबर दर्ज करे फिर लाभार्थी का फेस autetication हेतु कैमरा खुल जाएगा, उससे लाभार्थी का ekyc पूर्ण हो जाएगा।
3- ekyc पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को अपना विवरण भरना होगा, जैसे अपना आधार नंबर, खाता नंबर, जॉब कार्ड नंबर, इत्यादि आवश्यक सूचना।
4- उक्त सूचना भरने के बाद लाभार्थी का पुराने घर का जिओ टैग फिर जहां घर बनाया जाएगा उसका जिओ टैग के विकल्प को पूर्ण करना होगा अंतिम में फेस autetication के पश्चात् सर्वे पूर्ण माना जाएगा। उक्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात अपलोड डाटा ऑनलाइन करना होगा जिससे लाभार्थी का डेटा विकास खण्ड लॉगिन पर प्रदर्शित होने लगेगा।