Sonbhadra News : वर्दी की मर्यादा से खिलवाड़ पड़ा भारी, एसपी ने सिपाही को किया निलंबित
जनपद पुलिस में अनुशासनहीनता के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए पन्नूगंज थाने पर तैनात एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की इस कार्यवाही से महकमे....

AI जनरेटेड बैनर......
sonbhadra
10:05 PM, July 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद पुलिस में अनुशासनहीनता के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए पन्नूगंज थाने पर तैनात एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की इस कार्यवाही से महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित सिपाही दीपक गिरी पर विभागीय अनुशासन का उल्लंघन करने और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि "जनपद पुलिस में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही अथवा विभाग की गरिमा के विपरीत आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन को बेहतर और जवाबदेह पुलिसिंग उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।"




