भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के 45 किलोग्राम में बुधप्रकाश प्रथम, विनय द्वितीय और राजबीर तृतीय रहे। 50 किग्रा में शिवम प्रथम, इन्द्रजीत द्वितीय और राहुल प्रिसं तृतीय रहे। 55 किग्रा में निखिल प्रथम, शिवम द्वितीय और मोहित तृतीय, जबकि 60 किग्रा में संदीप प्रथम, साहिल द्वितीय और ओवैस अख्तर तृतीय स्थान पर रहे। 65 किग्रा में आदित्य कुमार प्रथम और अमन द्वितीय, 70 किग्रा में अजमेर प्रथम और आविद द्वितीय, 79 किग्रा में अतुल प्रथम और सूर्यांश द्वितीय तथा 88 किग्रा में अनमोल प्रथम और अंशु द्वितीय रहे। बालिका वर्ग के 40 किग्रा में संध्या प्रथम, रचना द्वितीय और ज्योति तृतीय, 45 किग्रा में श्रेया प्रथम और पूजा द्वितीय, जबकि 48 किग्रा भार वर्ग में रागिनी प्रथम रहीं। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सत्यम सिंह, विजय और अनमोल सहित अन्य ने निभाई।