Sonbhadra News : सोनभद्र बैडमिंटन लीग सीजन-2 ‘द राइज’ का खिलाड़ी चयन संपन्न
समारोह में लीग की सातों टीमों के टीम मालिकों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों की टीमवार सूची को अंतिम रूप दिया गया।

sonbhadra
6:24 PM, October 26, 2026
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
० सात टीमों के खिलाड़ियों का चयन
० 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को होगा टीम चैंपियनशिप का आयोजन
सोनभद्र । सोनभद्र में बैडमिंटन खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, स्थानीय खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने तथा जिले में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सोनभद्र बैडमिंटन लीग सीजन-2 ‘द राइज’ (Sonbhadra Badminton League 2 – THE RISE) का खिलाड़ी चयन समारोह शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में लीग की सातों टीमों के टीम मालिकों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों की टीमवार सूची को अंतिम रूप दिया गया।
लीग की टीम चैंपियनशिप का आयोजन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को शिवाजी मिनी स्टेडियम, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और बैडमिंटन प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
समारोह में उपस्थित टीम मालिक एवं प्रतिनिधि चंद्रा मारुति टीम की ओर से दिनेश सिंह, राज्य स्तरीय खिलाड़ी एवं एथलीट तथा सोनभद्र मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, और इंदु प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब की ओर से टीम मालिक प्रतीक पांडेय एवं देवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
लाइफ केयर हॉस्पिटल टीम के मालिक डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति के प्रतिनिधि के रूप में अधिवक्ता रवि शेखर सिंह उपस्थित रहे।
एमआर. ए.के.के. लायंस टीम की ओर से अमित सिंह, कमलेश सिंह एवं कुनाल सिंह (देव प्रॉपर्टीज के प्रोपराइटर) उपस्थित रहे।
शटल स्मैशर्स टीम के मालिक इंजीनियर प्रशांत यादव के प्रतिनिधि के रूप में प्रशांत मौर्य उपस्थित रहे।
स्मैश पैंथर्स टीम के मालिक इंजीनियर सुजीत गोंड एवं उनके प्रतिनिधि अमित चौधरी उपस्थित रहे।
स्मैश टाइटन्स टीम की ओर से अमन कश्यप एवं विशाल उपस्थित रहे।
प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति
सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सिंह चंदेल, राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी, सोनभद्र के पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, तथा लीग के सूत्रधार शुभम जायसवाल की उपस्थिति रही।
समारोह में तकनीकी टीम की ओर से फलक एवं शताक्षी भी उपस्थित रहीं। सभी टीमों के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों के चयन एवं आगामी प्रतियोगिता को लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
सातों टीमों की खिलाड़ी सूची
1. चंद्रा मारुति स्पेयर्स एंड कार पार्लर (A)
* सब-जूनियर (अंडर-17): आशुतोष — राबर्ट्सगंज
* जूनियर (अंडर-19): नित्या सेठ — राबर्ट्सगंज, सचिन — मिर्जापुर
* सीनियर: प्रशांत यादव — ओबरा, प्रदीप यादव — पुलिस लाइन
* वेटरन (40+): इंदु प्रकाश — राबर्ट्सगंज, विनय सिंह — राबर्ट्सगंज
2. फ्रेंड्स बैडमिंटन क्लब (B)
* सब-जूनियर (अंडर-17): शुभ — ओबरा
* जूनियर (अंडर-19): श्रेष्ठ — ओबरा, उत्कर्ष सिन्हा — मिर्जापुर
* सीनियर: सुमित सिंह — राबर्ट्सगंज, रोहन सहानी — रेणुकूट
* वेटरन (40+): प्रतीक पांडेय — राबर्ट्सगंज, देवेंद्र शर्मा — राबर्ट्सगंज
3. लाइफ केयर हॉस्पिटल (C)
* सब-जूनियर (अंडर-17): यथार्थ करकर डाला — सोनभद्र
* जूनियर (अंडर-19): अभ्युदय नारायण — घोरावल, यश — राबर्ट्सगंज
* सीनियर: दीपेश कुमार — ओबरा, निशांत सिंह — राबर्ट्सगंज
* वेटरन (40+): रवि सिंह — राबर्ट्सगंज, गोपाल यादव — पुलिस लाइन
4. एमआर. ए.के.के. लायंस (D)
* सब-जूनियर (अंडर-17): मयंक यादव — ओबरा
* जूनियर (अंडर-19): लकी सेठ — राबर्ट्सगंज, श्रेयांश गुप्ता — मिर्जापुर
* सीनियर: सुजीत कुमार — चुनार, अनमोल — ओबरा
* वेटरन (40+): कुनाल सिंह — राबर्ट्सगंज, अमित सिंह — राबर्ट्सगंज, संदीप मिश्रा — राबर्ट्सगंज
5. शटल स्मैशर्स (E)
* सब-जूनियर (अंडर-17): अभ्युदय बाजपेयी
* जूनियर (अंडर-19): हर्षित सेठ — रेणुकूट, विशेष — राबर्ट्सगंज
* सीनियर: सत्य प्रकाश — पुलिस लाइन, सानिध्य सिंह (सनी) — राबर्ट्सगंज
* वेटरन (40+): प्रशांत मौर्य — राबर्ट्सगंज, इंद्रजीत — पुलिस लाइन
6. स्मैश पैंथर्स (F)
* सब-जूनियर (अंडर-17): रितिक सेठ — राबर्ट्सगंज
* जूनियर (अंडर-19): शुभम केशरी — राबर्ट्सगंज, आर्यन मौर्य — मिर्जापुर
* सीनियर: कमलेश यादव — पुलिस लाइन, गोविंद यादव — पुलिस लाइन
* वेटरन (40+): अमित चौधरी — राबर्ट्सगंज, सुजीत गोंड — राबर्ट्सगंज, अजीत दीक्षित — राबर्ट्सगंज
7. स्मैश टाइटन्स (G)
* सब-जूनियर (अंडर-17): प्रांजल सैनी — राबर्ट्सगंज
* जूनियर (अंडर-19): श्लोक मौर्य — मिर्जापुर, समद — ओबरा
* सीनियर: ओम गुप्ता — ओबरा, शुभम जायसवाल — राबर्ट्सगंज
* वेटरन (40+): अजीत आर्य — पुलिस लाइन, भानु यादव — पुलिस लाइन
खेल भावना और स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सोनभद्र बैडमिंटन लीग का उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करना, युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और वरिष्ठ खिलाड़ियों के अनुभव को नई पीढ़ी से जोड़ना है। लीग के माध्यम से सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं वेटरन खिलाड़ियों को एक ही प्रतियोगिता में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने जिले के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों से आगामी टीम चैंपियनशिप में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
आयोजक: सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम
संबद्धता: सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन
प्रतियोगिता: 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026
स्थान: शिवाजी मिनी स्टेडियम, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र
ONE LEAGUE. ONE PASSION. THE RISE.




