Sonbhadra News : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष को पितृशोक
भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्र के पूज्य पिता प्रो0 श्याम सुंदर मिश्र का 4 अक्टूबर की रात निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

sonbhadra
7:52 PM, October 6, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्र के पूज्य पिता प्रो0 श्याम सुंदर मिश्र का 4 अक्टूबर की रात निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस दुःख की घड़ी में भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, सदर विधायक भूपेश चौबे कि उपस्थिति में शोक सभा कर श्याम सुंदर मिश्र के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा में जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, अनिल सिंह, अतुल पाण्डेय, संजू श्रीवास्तव, कैलाश तिवारी, राजन पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




