Sonbhadra News : पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, तीन घायल, एक गंभीर
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमुरा से जवारीडाड मार्ग के बीच मोड़ पर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, जिसमें तीन घायल हो गए।

sonbhadra
7:52 PM, August 14, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमुरा से जवारीडाड मार्ग के बीच मोड़ पर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, जिसमें तीन घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा से जवारीडाड के बीच मोड पर वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रानीताली के तरफ से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई । जिसमें विमलेश कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र रामकेश, सुरेंदर कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र देवी प्रसाद, दरोगा उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अशोक निवासी रानीताली बेलहत्थी जो तीनों किशोर एक ही गांव के निवासी बताया जा रहा है जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना ऐम्बुलेंस को दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची ऐम्बुलेंस ने राहगीरों के मदद से तीनों घायलो को चोपन अस्पताल भेजवाया। वहीं दरोगा की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है ।




