Sonbhadra News : पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, घायल युवक रेफर
चोपन थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर मौके पर बिना रुके फरार हो गया।

सीएचसी चोपन में घायल
sonbhadra
11:20 PM, October 27, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर मौके पर बिना रुके फरार हो गया। घायल युवक को सीएचसी चोपन लाया गया जहां प्राथमिक इलाज़ के बाद युवक को बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अभिषेक मौर्य (28) पुत्र सुदामा मौर्य निवासी रॉबर्ट्सगंज का रहने वाला है वो अपने ननिहाल में रहकर व्यवसाय करता है। रविवार रात को बाइक से रोड पार कर रहा था तभी अचानक भारत पेट्रोलियम पंप से तेज़ रफ़्तार से निकली पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घायल युवक वही गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया गया। जहां डॉक्टर मनोज सिंह ने युवक का प्राथमिक इलाज़ किया। युवक का पैर फ्रेक्चर और लगातार पैर से खून निकलने की वजह से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया। वही सूचना पर अस्पताल पहुंचे चोपन थाने के उपनिरीक्षक उमा शंकर यादव ने घटना की बाबत जानकारी ली और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।




