Sonbhadra News : खाद लदा पिकअप धराया, जांच के लिए भेजा गया खाद का सैंपल
करमा थाना क्षेत्र से रविवार देर रात पिकअप से नकली खाद ढोये जाने की खबर के बाद थाने में हड़कम्प मच गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक पिकअप को धर दबोचा। चेकिंग की गई तो पिकअप पर खाद की बोरिया लदी थी।

sonbhadra
7:16 PM, July 6, 2026
- करमा थाना क्षेत्र से गाड़ी पकड़ी गयी
शांतनु कुमार
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र से रविवार देर रात पिकअप से नकली खाद ढोये जाने की खबर के बाद थाने में हड़कम्प मच गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक पिकअप को धर दबोचा। चेकिंग की गई तो पिकअप पर खाद की बोरिया लदी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही कृषि अधिकारी को सूचित कर खाद लदा पिकअप उनके हवाले कर दिया। जिसके बाद कृषि अधिकारी ने 36 बारी खाद की बोरी सहित पिकअप को अपने कार्यालय परिसर में खड़ा करा दिया। इस पूरे मामले पर कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि खाद असली है कि नकली, इसकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने में 3 से 4 दिन लग जाएंगे, तब तक गाड़ी कार्यालय परिसर में खड़ी रहेगी ।




