Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में मुर्गा लदे पिकअप में लगी आग, सैकड़ों मुर्गे जलकर ख़ाक
पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के सामने से मुर्गे लदी पिकअप में अचानक आग लगी गयी। जिससे पिकअप सहित सैकड़ों मुर्गे जलकर ख़ाक हो गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा।

sonbhadra
10:52 AM, January 30, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के सामने से मुर्गे लदी पिकअप में अचानक आग लगी गयी। जिससे पिकअप सहित सैकड़ों मुर्गे जलकर ख़ाक हो गए। आग लगने की वजह फिलहाल शार्ट सर्किट माना जा रहा है। मगर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार के मध्य रात्रि लगभग दो बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के सामने वाराणसी -शक्तिनगर राज्य मार्ग पर वाराणसी से अम्बिकापुर जा रही मुर्गा से भरी पिकअप में अचानक आग लग गयी।
आगजनी की घटना के बाद पिकअप चालक तत्काल अपनी जान बचाते हुए पिकअप को सड़क किनारे खड़ी कर गाड़ी से उतरकर मौके से चालक व खलासी फरार हो गये। देखते ही देखते पिकअप धू-धू कर जलने लगा। साथ ही पिकअप में लदे सैकड़ों मुर्गे भी जलकर ख़ाक हो गए। आग लगने की आशंका शार्ट सर्किट माना जा रहा है। यह देख घटना की जानकारी राहगीरों ने चोपन पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया । लेकिन तब तक पिकअप सहित सैकड़ों मुर्गों जलकर ख़ाक हो गए थे।




