Sonbhadra News : पिकअप और ट्रक की टक्कर , पिकअप चालक घायल
हाथीनाला थाना से लगभग आधा किलोमीटर रेणुकूट की तरफ वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाथीनाला तिराहे की तरफ से जा रही पिकअप और ट्रक में सामने भिड़ गई , जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।

sonbhadra
6:16 PM, September 5, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना से लगभग आधा किलोमीटर रेणुकूट की तरफ वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाथीनाला तिराहे की तरफ से जा रही पिकअप और ट्रक में सामने भिड़ गई , जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर हाथीनाला तिराहे से लगभग आधा किलोमीटर आगे रेणुकूट की तरफ वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाथीनाला तिराहे के तरफ से जा रही पिकअप ने सामने से आ रही ट्रक को टक्कर मार दिया जिसमें पिकअप चालक अजय भारती उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी डिबुलगंज अनपरा दुर्गा मंदिर के पास गंभीर रूप से घायल हो गया इसके उपरांत राहगीरों ने इसकी सूचना हाथीनाला थाना की पुलिस को दी जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाथी नाला थाना की पुलिस ने तत्काल घायल पिकअप चालक को केबिन से बाहर निकलवा कर डायल 112 नंबर पुलिस के वाहन से गंभीर रूप से हिंडालको अस्पताल रेणुकूट भेजवाया गया वहीं घायल पिकअप चालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिसके उपरांत इस घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क के किनारे करवाते हुए आवागमन बहाल करवाया गया।




