Sonbhadra News : पिकअप और ट्रक की आमने सामने टक्कर, बाल-बाल बचे चालक
नधिरा मोड के समीप पिकअप और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गये ।संयोग की घटना में कोई हादसा नहीं हुआ।

sonbhadra
7:09 PM, February 27, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
० बीजपुर-रेणुकूट मार्ग के नधिरा मोड के पास की घटना
बभनी (सोनभद्र)। नधिरा मोड के समीप पिकअप और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गये ।संयोग की घटना में कोई हादसा नहीं हुआ।
शुक्रवार को बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर नधिरा मोड के समीप ट्रक और पिक अप आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहन पलट गये ।घटना में पिक अप चालक 35 वर्षीय नन्द किशोर पुत्र स्व लाल जी सिंह निवासी बीडर और ट्रक चालक 40 वर्षीय ताहिर निवासी राजस्थान दोनों को मामुली चोट लगी है।पिक दुद्धी से अम्बिकापुर सब्जी लेने जा रही थी।ट्रक उड़ीसा से राजस्थान तार लेकर जा रही थी।घटना में दोनों चालक सुरक्षित है।घटना के बाद हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पीआरपी पहुंच कर आवागमन व्यवस्था बहाल करने में लगी रही। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि घटना में दोनों चालक असुरक्षित है आगे कार्यवाही किया जा रहा है।




