Sonbhadra News : शौचालय प्रयोग करने के विवाद में पेट्रोल पम्प संचालकों ने भांजी लाठी, दो गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के डूभा में स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पम्प के संचालक का लाठी डंडे भांजने का विडियो सामने आया है । जिसमें संचालक श्रद्धालुओं पर लाठी बरसा रहे हैं। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।

sonbhadra
9:15 PM, February 16, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
★ श्रद्धालुओं को लाठी से पीटा
© छोटे बच्चे के शौच को लेकर हुआ था विवाद
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के डूभा में स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पम्प के संचालक का लाठी डंडे भांजने का विडियो सामने आया है । जिसमें संचालक श्रद्धालुओं पर लाठी बरसा रहे हैं।सूचना पर पुलिस ने मामले का एन सी आर दर्ज कर लिया है।
विकास खण्ड बभनी के डूभा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पम्प पर शौचालय में ताला बन्द होने से को लेकर श्रद्धालुओं से हुई नोंक-झोंक के बाद पेट्रोलपंप संचालकों ने लाठी डंडे से लैस होकर मार पीट की।जिसका विडियो वायरल हो रहा है वायरल विडियो में पेट्रोल पम्प से जुडे लोगों लाठी डंडे से लैस होकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं।बता दें कि महाकुम्भ स्नान के बाद घर वापस जाते समय छत्तीसगढ़ निवासी कुछ लोग शौच के लिए रविवार की सुबह रूक गये । पेट्रोलपंप संचालक को नागवार लगा और आधा दर्जन लोगों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर श्रद्धालुओं पर प्रदर्शन किया।मामले की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने सुनील कुमार, नागेन्द्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, चोलापुर वाराणसी 170,126,135बी एन एस एस के तहत एनसीआर दर्ज कर लिया है।मामले के बात भाजपा मण्डल अध्यक्ष लाल केस कुशवाहा ने पेट्रोल पम्प संचालक व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।




