Sonbhadra News :पेरियार ललई सिंह यादव जयंती समारोह 1 सितंबर को
बहुजन उत्थान समिति 85 प्रतिशत के तत्वावधान में बीडर स्थित लऊवा नदी पुल के पास एक निजी मकान में 1 सितंबर को पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती समारोह मनाई जाएगी।

sonbhadra
7:15 PM, August 22, 2024
रमेश यादव (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। बहुजन उत्थान समिति 85 प्रतिशत के तत्वावधान में बीडर स्थित लऊवा नदी पुल के पास एक निजी मकान में 1 सितंबर को पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती समारोह मनाई जाएगी। आयोजक मंडल के अध्यक्ष उदय लाल मौर्य ने बताया कि आगामी 1सितंबर को पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती धूम-धाम से मनाए जाने की तैयारी चल रही हैं।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाराम कुशवाहा तथा मुख्य वक्ता डॉ विजय कुमार त्रिशरण झारखण्ड होंगे, जबकि स्वागत भाषण वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव एवं प्रभु सिंह कुशवाहा का होगा।उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं।




