Sonbhadra News : क्षेत्र में अज्ञात ड्रोन की चहलकदमी से लोग सकते में, उड़ाने के दौरान ड्रोन क्षतिग्रस्त
चोपन गांव में सोन नदी किनारे खेत में गिरा ड्रोन देख आसपास के लोग सहम गए और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जमीन पर पड़ा क्षतिग्रस्त ड्रोन
sonbhadra
4:18 PM, February 5, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन गांव में सोन नदी किनारे खेत में गिरा ड्रोन देख आसपास के लोग सहम गए और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। गिरे ड्रोन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की हुजूम मौके पर उमड़ पड़ी और तरह-तरह की क्वायद लगाते दिखे। दरसल उड़ते ड्रोन पर एक युवक की काफी देर से नज़र थी। युवक ने बताया कि ड्रोन उड़ते-उड़ते हाई टेंशन तार से टकरा के ब्लास्ट हो गया और पास की खेत में गिर गया। जिससे ड्रोन का पार्ट खेतो में बिखर गया। लोगों ने अदाज़ा भी लगाया कि ड्रोन से सरकार का कोई सर्वे हो रहा होगा। हालांकि क्षतिग्रस्त ड्रोन को जिन्होंने ने इकट्ठा करके ले गए उन्होंने लोगों को सही जानकारी नहीं दी जिस वजह से ड्रोन को लोग संदिग्ध मानते रहे।
सीओ सिटी चारु द्विवेदी ने बताया कि जिले में भारतीय संरक्षण विभाग द्वारा एक ड्रोन उड़ाया जा रहा था, जो सर्वेक्षण कार्यों का एक हिस्सा था। यह ड्रोन चोपन थाना क्षेत्र के एक इलाके में स्थित टावर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था। ड्रोन देखे जाने से लोगों के मन में तरह-तरह की संकाय थी और ड्रोन को संदिग्ध माना जा रहा था। हालांकि मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग ने क्षतिग्रस्त ड्रोन को एकत्रित करके अपने पास रख लिया है। ड्रोन को लेकर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है




