Sonbhadra news : स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूलों, मोहल्लों एवं बस्तियों में लोगों को सफाई के प्रति किया गया जागरूक
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है

sonbhadra
5:35 PM, September 23, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा सोनभद्र । स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है इसी क्रम में नगर पंचायत ओबरा में नगर के विभिन्न स्कूलों, मोहल्लों एवं बस्तियों में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए कलाकारों द्वारा जादू के कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को मनोरंजन के साथ जोड़कर नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना व इस अभियान में उनकी उपस्थिति दर्ज कराना ही इस कार्यक्रम का लक्ष्य है आप सभी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और नगर पंचायत का सहयोग करें आप से यह भी अपील है की इसकी शुरुआत अपने घर से ही करें और सुनिश्चित करें कि अब कचरा सड़क पर नहीं फेंकेंगे बल्कि नगर पंचायत द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी में ही डालेंगे जिसके माध्यम से आपके घर का कचरा सीधा एमआरएफ सेंटर तक पहुंचा दिया जाए और वहां से कचरे का संपूर्ण निस्तारण किया जा सके
इसी क्रम में प्राइमरी स्कूल खैरटिया एवं किड्स केयर विद्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भी स्वच्छता हेतु जन जागरूकता करने के लिए प्रेरित किया गया।




