Sonbhadra news : सड़क निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ रही घुल से लोग परेशान
निर्माणाधीन संपर्क मार्ग पर उड़ रहे धूल से परेशान लोगों ने रविवार की दोपहर में तेलगुड़वा चौराहे पर प्रदर्शन कर सड़क पर पानी का छिड़काव की मांग की।

sonbhadra
7:23 PM, October 12, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) तेलगुड़वा कोटा कोन निर्माणाधीन संपर्क मार्ग पर उड़ रहे धूल से परेशान लोगों ने रविवार की दोपहर में तेलगुड़वा चौराहे पर प्रदर्शन कर सड़क पर पानी का छिड़काव की मांग की।
तेलगुड़वा कोटा कोन संपर्क मार्ग के जर्जर सड़क का निर्माण कार्य करा रही कार्यदाई कंपनी द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किये जाने के कारण धूल उड़ रही है. जिस से राहगीर व स्थानीय परेशान हैं. सड़क पर चलने वाले वाहन चालक भी परेशान हैं. धूल से चालकों को आने जाने वाली आगे और पीछे की वाहनों को देखने में कठिनाइयां हो रही है । स्थानीय लोगों व राहगीरों को धूल कण से जीना मुहाल हो चुका है. लोगों को सांस संबंधित बीमारी होने का डर लगने लगा है. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यदाई कंपनी से पानी छिड़काव की मांग करते-करते थक गये हैं. लेकिन निर्माण कार्यदाई कंपनी नजर अंदाज कर रही है. राहगीरों व स्थानीय लोगों में विरेंद्र पासवान सुजीत चंद्रवंशी सुनिल शर्मा रोहित मोदनवाल मनोज पासवान राजेश कुमार नागेंद्र कनौजिया जितेंद्र रितेश कुमार रिंकू यादव राजन जायसवाल सुनील पासवान आकाश पासवान मोनू जायसवाल दीपू सहित स्थानीय ग्रामीणों ने कहा सड़क निर्माण कार्यदाई कंपनी से पानी का छिड़काव नहीं किये जाने के कारण उड़ रही धूल-कण से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है । वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग और कोन ,झारखण्ड को जोड़ने वाला जंक्शन कहे जाने वाले तेलगुड़वा चौराहे के आसपास रह रहे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. कई बार स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यदाई कंपनी के कर्मियों को पानी छिड़काव के लिए कहा जाता है तो उनके द्वारा नजर अंदाज किया जाता है । राहगीरों व स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्माणाधीन सड़क के पास मुख्य चौराहा तेलगुड़वा सहित आसपास के आबादी क्षेत्र वाले स्थान पर पानी छिड़काव की मांग की है ।




