Sonbhadra News : नए कानून के विरोध में पेंशनर्स ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर मनाया "काला दिवस"
वित्त मंत्रालय की ओर से बनाए गए नवीन कानून के विरोध और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के पूरा न होने के कारण आज उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक कल्याण परिषद के बैनर तले पेंशनर्स ने बांह पर काली.....

sonbhadra
3:02 PM, March 25, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• काली पट्टी बांध पेंशनर्स ने दिया एक दिवसीय धरना
सोनभद्र । वित्त मंत्रालय की ओर से बनाए गए नवीन कानून के विरोध और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के पूरा न होने के कारण आज उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक कल्याण परिषद के बैनर तले पेंशनर्स ने बांह पर काली पट्टी बांध कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना देकर काला दिवस मना अपनी नाराज़गी जताई और जिलाधिकारी कार्यालय प्रभारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने एक स्वर से केंद्रीय सरकार की पेंशनर विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष बैजनाथ देव ने बताया कि "पेंशनर अपने जीवन के 30-40 साल सरकार की सेवा एवं देश हित में काम किया और उसके आधार पर सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्हें जीवन यापन हेतु पेंशन दिया जा रहा है। लेकिन यह सरकार इस पेंशन को भी बंद कर उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न करना चाहती है। सरकार की मंशा निश्चित रूप से पेशनरों के खिलाफ है। वहीं उन्होंने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दिया कि अगर वह हमारे हितों पर कुठाराघात करेगी तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में हम चुप बैठने वाले नहीं है और इस सरकार को उखार फेंकने की दिशा में हम संकल्पित होंगे।"
इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र नाथ द्विवेदी, अम्बिकानाथ, दीपनारायण, श्रीकांत मिश्रा, द्वारिका प्रसाद, सरजू प्रसाद, गुलाब प्रसाद, कृष्ण मुरारी लाल, जोखू प्रसाद, श्यामनारायण सिंह, दिनेश दत्त मिश्रा, चंद्रावती देवी, दुर्गावती देवी, शिवकुमारी देवी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।




