Sonbhadra news : आगामी त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहार चेहल्लुम व कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई।

sonbhadra
6:52 PM, July 28, 2026
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
* श्रावण मास में मीट मछली की दुकान रहेगा बन्द - थानाध्यक्ष
कोन (सोनभद्र) । आगामी त्योहार चेहल्लुम व कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों समेत ग्राम प्रधान मौजूद रहे, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने उपस्थित गणमान्य लोगों से विंदुआर समस्या से अवगत होते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों का साफ सफाई व परम्परागत ढंग से चेहल्लुम का त्योहार आपसी भाईचारा से मनाने का अपील करते हुए कहा कि श्रावण मास पवित्र माह माना जाता है पूरे माह मीट मछली की दुकान शासन के निर्देशानुसार पूर्णतः बंद रहेगा , मीट मछली के दुकान खुलें पाये जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी, क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान से सड़क की साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का अपील किये।
बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शोभनाथ गुप्ता, सुजीत यादव , राजनारायण भारती, वसीउल हसन, सरफराज अहमद, श्याम राज गुप्ता समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।




