Sonbhadra News : आगामी त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक
आगामी नवरात्रि पर्व व दुर्गा पूजा के दृष्टिगत गुरुवार को करमा थाना परिसर में प्रभारी थाना निरीक्षक राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में इस कमेटी की बैठक आहुत की गई ।

sonbhadra
3:03 PM, September 26, 2024
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । आगामी नवरात्रि पर्व व दुर्गा पूजा के दृष्टिगत गुरुवार को करमा थाना परिसर में प्रभारी थाना निरीक्षक राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में इस कमेटी की बैठक आहुत की गई । जिसमें थाना क्षेत्र की समस्त रामलीला कमेटियों व दुर्गा पूजा कमेटी के आयोजन व पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी थाना निरीक्षक श्री सिंह ने समस्त पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी नवरात्रि में कोई भी नई परिपाटी शुरू नहीं होगी, पूजा पांडाल बिजली के तार के नीचे न बनाएं, पूजा पांडाल के आगे व पीछे दोनों तरफ रोशनी का समुचित प्रबन्ध रखें । शरारती तत्वों से सावधान रहने व शोहदों नजर की अपील की साथ ही अराजक तत्त्वों के बारे में पुलिस को सूचित करें। दुर्गा पूजा व रामलीला के दौरान करमा पुलिस अलग अलग टीमों में क्षेत्र के पूजा पांडालों पर भ्रमण शील रहेगी। उक्त अवसर पर क्षेत्र की रामलीला कमेटी व दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, ग्रामप्रधान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।




