Sonbhadra News : आगामी त्योहार को लेकर कोन थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
आगामी त्योहार महाशिवरात्रि व होली के मद्देनजर रविवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के अध्यक्षता में क्षेत्र के ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्या सुनी।

sonbhadra
6:25 PM, February 8, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । आगामी त्योहार महाशिवरात्रि व होली के मद्देनजर रविवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के अध्यक्षता में क्षेत्र के ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की छोटी बड़ी समस्या व महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की जानकारी लिया। जिसमें रानीडीह में गुप्ता धाम, तोरवा, खेमपुर, कोन, पाण्डू चट्टान कुडवा में लगने वाले मेला का स्थलीय सत्यापन, व होली पर होलिका दहन स्थल के बारे में जानकारी हासिल किया। सभी को त्योहार को आपसी भाईचारा से मनाने की अपील किये। प्रभारी निरीक्षक ने सभी मेला स्थल का स्थलीय सत्यापन के लिए ड्यूटी लगाया गया। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संतोष पासवान, राजेश्वर, विदेश निषाद, सरफराज, सुधीर जायसवाल,वसीऊल हसन, अब्दुल राजीक, राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, अरविंद सिंह, जगरनाथ पासवान, मनोज कुमार, समेत दर्जनों लोग व सभी थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी मौजूद रहे।




