Sonbhadra News : धर्मगुरुओं तथा संभ्रांत जनों की उपस्थिति में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
आगामी पर्व रमजान,होली व ईद-उल -फितर के मद्देनजर थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सभी धर्मों ,सम्प्रदाय के लोग समेत अन्य उपस्थित रहे

सोनभद्र
9:12 PM, February 21, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। आगामी पर्व रमजान, होली एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना विंढमगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों,जनप्रतिनिधियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।
क्षेत्राधिकारी ने सभी से अपील की कि त्यौहारों को पारंपरिक उल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।धर्मगुरुओं व उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।बैठक में ग्राम प्रधान सुरेन्द्र पासवान, प्रधानपति संजय गुप्ता, कृपाशंकर कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमल जायसवाल, सकरार अहमद, कमलाउद्दीन अंसारी, आरफीन, अनीश, मोहम्मद नन्हे, अभिषेक प्रताप सिंह,निरंजन सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



