Sonbhadra News : छठ पूजा महापर्व को लेकर चोपन थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
आगामी त्योहार छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रविवार की शायं चोपन थाने पर एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्भ्रांत लोगों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न की गई ।

चोपन में पीस कमेटी की बैठक करते एसडीएम
sonbhadra
6:29 PM, November 3, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । आगामी त्योहार छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रविवार की शायं चोपन थाने पर एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्भ्रांत लोगों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न की गई । जहां एसडीएम ओबरा ने कहा कि आगामी त्योहार छठ महापर्व पर छठ घाट पर साफ सफाई व रोशनी की व्यवस्था सुचारू रूप से रहे वहीं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसे समय रहते दूर करने का भरसक प्रयास किया जायेगा। नगर के सम्भ्रांत लोगों ने अपनी अपनी बातें रखीं। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया, अपराध निरीक्षक इरफान अली, नरसिंह तिवारी, संजय जैन, सत्यप्रकाश तिवारी, जनार्दन बैसवार, अजय सिंह, नगर पंचायत लिपिक अंकित पाण्डेय, एडवोकेट राजेश साहनी, पूर्व प्रधान रामनारायण पांडे सिन्दुरियाँ, ग्राम प्रधान रामनगीना, बृजेश मोदनवाल, सोनू मोदनवाल व आस पास के ग्रामीण अंचल के लोग भी मौजूद रहे।




