Sonbhadra News : आगामी पर्व रामनवमी व ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
आयोजित बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील

सोनभद्र
6:29 PM, March 6, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
( विंढमगंज )सोनभद्र। आगामी रामनवमी व ईद पर्व के मद्देनजर थाने पर आज दोनों संप्रदाय के लोगों की एक बैठक इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। बैठक में शासन के द्वारा आए गए निर्देशों का पालन करने के लिए इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की भांति शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाए जाएंगे किसी भी तरह का कोई नया प्रचलन नहीं लाया जाएगा। पर्व में अशांति फैलाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी निगरानी बनाए रखेगी साथ ही साथ ईद के दिन मस्जिद में नमाज के दौरान तथा रामनवमी पर्व के मद्देनजर निकलने वाली जुलूस के दौरान कमेटी के लोग खुद निगरानी करेंगे साथ ही साथ स्थानीय प्रशासन भी अपने पूरे टीम के साथ मुस्तैद रहेगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, मनोज कुमार, उदय पाल, शिवकुमार ,इश्तियाक अहमद, मुमताज अहमद, नसीम अहमद, प्रेम कुमार सहित दर्जन लोग मौजूद थे।



