Sonbhadra News : नवरात्रि पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

विंढमगंज थाना परिसर में आगामी पर्व रामनवमी पर्व के बावत सम्भ्रान्त जनों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

news-img

सोनभद्र

6:23 PM, March 25, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रामनवमी के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विंढमगंज थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, रामनवमी समितियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने सभी समिति अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को सूचित किया कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखना है, जिसमें सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जुलूस पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ही अनुशासन और मर्यादा में निकाला जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। उन्होंने आयोजकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

बैठक में  संजय कुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह उर्फ किशू सिंह, सुरेन्द्र कुमार पासवान, राजकमल, बिक्की मदेशिया, राकेश केसरी, अशोक जायसवाल, अरविंद कुमार गुप्ता, पावन कुमार रजक, मनीष मदेशिया समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.