Sonbhadra News : पीडीए का जन चौपाल का कार्यक्रम सम्पन्न
समाजवादी पार्टी का पीडीए सम्मेलन सेक्टर प्रभारी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा नजमुद्दीन इदरीसी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

पीडीए के कार्यकर्ता
sonbhadra
4:33 PM, February 10, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । सोमवार को समाजवादी पार्टी का पीडीए सम्मेलन सेक्टर प्रभारी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा नजमुद्दीन इदरीसी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । पीडीए जन चौपाल में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ओबरा परमेश्वर यादव ने कहा कि दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों के अधिकार सम्मान और विकास की लड़ाई अखिलेश यादव पी,डी,ए, के नारों के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं । वर्तमान सरकार संविधान के विपरीत कार्य कर के उनके अधिकारों को छिनने का काम कर रही है । इसके खिलाफ पीडीए समाज को एकजुट होकर लड़ना होगा । विशिष्ट अतिथि जन चौपाल में पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य सुनील गोंड ने कहा कि पंचायत चुनाव में अधिकतर सम्मान सपा में ही आदिवासी समाज को देने का काम किया है । सदियों से पी, डी, ए, समाज के लोगों को प्रभुत्ववादियो ने शोषण करने का काम किया है । बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से उनके अधिकारों को सुरक्षित करने का काम किया है। पीडीए के लोगों को संविधान बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा । चौपाल में मुख्य रूप से सत्यदेव पांडे, रमेश सोनी, महेंद्र निषाद, नसरुद्दीन इदरीसी, उपेंद्र सेन, जाकिर हुसैन, दुर्गेश यादव, सत्येंद्र ओझा, रमेश यादव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, सुल्तान कुरेशी, सतीश यादव, नरेश यादव, गौरव निषाद, राजबली निषाद, गोपाल मोदनवाल, राम सजीवन यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।




