Sonbhadra News : सेमरिया बंधा में मगरमच्छ आने की सूचना पर गांव में हड़कंप
मगरमच्छ के गांव के दो बांधों में देखें जाने की खबर ग्रामीणों द्वारा दी जा रही है। ग्रामीण राजनारायण ने बताया कि मगरमच्छ ने अब तक सुअर और बकरी को शिकार बना चुके है।

sonbhadra
6:23 PM, November 4, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
० ग्रामीण परेशान, किसानों में भय का माहौल
बभनी (सोनभद्र) । सेमरिया बंधा में मगरमच्छ आने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की खबर फैलते ही ग्रामीण परेशान हो गए और किसानों में भय का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में भटक कर मगरमच्छ गांव के समीप बंधे तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी है। मगरमच्छ के गांव के दो बांधों में देखें जाने की खबर ग्रामीणों द्वारा दी जा रही है। ग्रामीण राजनारायण ने बताया कि मगरमच्छ ने अब तक सुअर और बकरी को शिकार बना चुके है।
मगरमच्छ की सूचना के बाद से ग्रामीण बंधे की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि टीम गांव में भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की अपील किया गया है।




