Sonbhadra News : कांग्रेस दफ्तर पर धूमधाम से मनाया गया पं नेहरू जी की जयंती
सभी कार्यकर्ता और ऊर्जा और उत्साह से संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लड़ा जाएगा ।

sonbhadra
6:16 PM, November 14, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित किया गया । इस मौके पर सर्व प्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली किया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया । वक्ताओं ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ रामराज सिंह गौड़ को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र का पुनः जिलाध्यक्ष एवं हाजी फरीद अहमद को शहर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को मिष्ठान खिला कर बधाई दिया और कहा कि सभी कार्यकर्ता और ऊर्जा और उत्साह से संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लड़ा जाएगा एवं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम राज सिंह गौड़ ने एवं संचालन ब्लाक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे ने किया ।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता कन्हैया पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष नूरुद्दीन खान पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष सिंह, वंशीधर पांडे, प्रदीप कुमार चौबे, रविन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र देव पांडे, शीतला सिंह, प्रदीप चौहान, संजय कुमार त्रिपाठी, सूरज वर्मा, श्रीकांत मिश्र जिला चेयरमैन आर टी आई, अंशू गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।




