Sonbhadra News : निर्धारित स्थलों पर स्थापित किए जाएं पांडाल - ADM
आगामी त्यौहार नवरात्र, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

sonbhadra
7:00 PM, October 3, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• ADM ने आगामी त्योहारों नवरात्र, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक, कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
• संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं को रखे दुरूस्त, ना हो कोई लापरवाही - ADM
• ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, पंडालों, मन्दिरों के आस-पास करायी जाये साफ-सफाई
• आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पेयजल, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु सम्बन्धित को दिया गया निर्देश
सोनभद्र । आगामी त्यौहार नवरात्र, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व आयोजकगण को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित स्थल पर ही पंडाल की स्थापना की जायेगी, मुख्य सड़क से हटकर पार्क या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर जहां परम्परागत रूप से मूर्ति की स्थापना होती रही है, वहीं पंडाल स्थापित किया जाये। पंडालों में सी0सी0टी0वी0 कैमरें लगायें जाये, फायर विभाग से एनओसी प्राप्त कर ली जाये। आयोजकगण अपने वालेन्टीयर लगाये, उन्हें पहचान पत्र जारी करें तथा उनकी सूची स्थानीय थानों पर भी उपलब्ध सूची अंकित करायें।
उन्होंने बताया कि चिन्हित स्थल पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जायेगा, विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये, विसर्जन स्थलों पर गोताखोर भी तैनात रखे जाये। उन्होंने आयोजकों से कहा प्रतिमा विसर्जन के लिए जो स्थान चिन्हित हैं, उन्हीं स्थानों पर विसर्जन संपन्न कराया जाये।




