Sonbhadra News : अरंगी में बनेगा ₹141 लाख से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, डीएम ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति
जनपद की ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत अरंगी में पंचायत उत्सव भव.........

जिलाधिकारी चर्चित गोंड......
sonbhadra
7:39 PM, August 6, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद की ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत अरंगी में पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए 141 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन की मंशा के अनुरूप बनने वाला यह भवन ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूरी तरह पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए तथा निर्माण कार्य के प्रारंभ, मध्य और अंतिम चरण की जियो-टैगिंग कराकर प्रत्येक प्रगति का डिजिटल अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य स्वीकृत डीपीआर एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का नियमित रिकॉर्ड रखा जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो संबंधित संस्था एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत उत्सव भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों, सरकारी कार्यक्रमों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के संचालन के लिए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित परिसर उपलब्ध होगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।




