Sonbhadra News : पंचायत सचिवों ने डोंगल जमाकर दिया आंदोलन को धार
प्रदेशीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा चलाया जा रहा शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन जिले के दसों विकासखंड में लगातार जारी है। पिछले 1 जनवरी से जारी सत्याग्रह के बाद भी मांगें......

डोंगल जमा करते पंचायत सचिव....
sonbhadra
3:50 PM, December 15, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । प्रदेशीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा चलाया जा रहा शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन जिले के दसों विकासखंड में लगातार जारी है। पिछले 1 जनवरी से जारी सत्याग्रह के बाद भी मांगें पूरी न होने के कारण ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने-अपने विकास खंडों में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के समक्ष सामूहिक रूप से अपने-अपने डोंगल जमा कर दिए हैं।
ग्राम पंचायत सचिवों ने स्पष्ट किया कि "जब तक आंदोलन जारी रहेगा, तब तक डीएससी/डोंगल कार्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही एडीओ (पं0) से अनुरोध किया गया है कि आंदोलन की जानकारी उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सचिवों का कहना है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।"
इस दौरान आंदोलन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, छोटेलाल यादव, ऋषि कुमार, अश्वनी श्रीवास्तव, विनय कुमार यादव, रोहित सिंह, बृजेश सिंह, सुनील कुमार यादव, उमेश चन्द्र, फूल सिंह, शिवम सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, शंकर यादव, नरेश सिंह, हरिओम सिंह, अरूण कुमार, विकास सिंह, श्यामा चरण, प्रमोद कुमार, विपिन सिंह, जावेद अख्तर, दिनेश गिरी, गुड्डू गुप्ता, कान्ती देवी व रन्नो सिंह सहित अन्य सचिव शामिल रहे।




