Sonbhadra News : किसान जलसा कार्यक्रम के साथ धान खरीद की शुरुआत
विकास खंड नगवा के साधन सहकारी समिति वैनी पर बुधवार को किसान जलसा कार्यक्रम का आयोजन के साथ समिति पर धान खरीद कर बंद पड़े केंद्र का गया उद्घाटन किया गया ।

साधन सहकारी समिति वैनी पर धान खरीद का उद्घाटन करते ब्लॉक प्रमुख नगवां
sonbhadra
6:33 PM, December 18, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवा के साधन सहकारी समिति वैनी पर बुधवार को किसान जलसा कार्यक्रम का आयोजन के साथ समिति पर धान खरीद कर बंद पड़े केंद्र का गया उद्घाटन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह मौजूद रहे अध्यक्षता साधन सहकारी समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अवधेश पटेल ने किया किसान जलसा कार्यक्रम में सचिव उदयशंकर पटेल द्वारा सभी किसानों के समक्ष समिति के इस वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित किसान बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश कि मोदी सरकार हो या फिर प्रदेश कि योगी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है समिति पर समय से खाद्य उपलब्ध कराने के साथ साथ समिति को डिजिटल बनाया जा रहा है वहीं इस समिति पर धान खरीद बंद थी जिसको लेकर किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कत आ रही थी किसानों कि परेशानी देखते हुए उपर संबंधित विभाग से जोर देकर आज से धान खरीद शुरू कर दी गई है आगामी रवी एवं खरिफ सिजन में भी यह केन्द्र अब हमेशा खुलेगा वहीं समिति के अध्यक्ष ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर समिति के सभी डायरेक्टर के साथ किसान देवी सिंह, परमानंद पटेल, मुरारी सिंह विनय पटेल, विशाल सिंह, रमाशंकर श्यामबिहारी, धनंजय पाठक, राम कुंवर, मुन्ना पटेल आदि किसान मौजूद रहे




