Sonbhadra news : बेमौसम बरसात से लाखों का धान फसल नष्ट
बेमौसम बरसात से 52 क्यारी धान का फसल खराब (नष्ट) हो गया है। जिससे किसान के चेहरे पर मायूसी छा गई है

sonbhadra
2:12 PM, November 2, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
*किसान के चेहरे पर छाई मायूसी
म्योरपुर। बेमौसम बरसात से 52 क्यारी धान का फसल खराब (नष्ट) हो गया है। जिससे किसान के चेहरे पर मायूसी छा गई है। क्षती होने से परिवार का जीवकोपार्जन करने में चिंता की लकीरें साफ झलक रही है। विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम बभनडीहा दक्षिण टोला में किसान बंधुलाल गोंड पुत्र स्व परमेश्वर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है जो 52 क्यारी धान का फसल लगाया था फसल पकने के बाद कटाई चल रही थी कि अचानक कई दिन बेमौसम बरसात होने से धान क्यारी में ही अंकुर (जम) हो गया है जो पूरी तरह से खराब होकर नष्ट हो गया है केवल पुआल सा दिखाई दे रहा है। किसान बंधुलाल का लड़का रामऔतार ने बताया कि किसी तरह कर्ज लेकर धान का बीज खरीद कर फसल लगाया गया था लेकिन अचानक बेमौसम बरसात हो जाने के कारण पूरी फसल खराब हो चुका है अब परिवार का पालन पोषण कैसे हो पाएगा समझ से परे है। बहरहाल इस तरह अचानक मौसम करवट लेने से क्षेत्र में कई किसानों का फसल बर्बाद हो गया है। इस ओर तहसील प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।




