Sonbhadra News : संविधान दिवस पर निकाली गई पद यात्रा
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बूटबेढवा-धरतीडोलवा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र
4:00 PM, November 26, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बुटवेढवा धरती डोलवा गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से संविधान दिवस के अवसर पर पद यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, भारत के संविधान की छाया-प्रतिलिपि लेकर पद यात्रा में शामिल हुए।
पदयात्रा कंपोजिट विद्यालय धरती डोलवा होते हुए पुनः बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुँची, जहाँ प्रतिभागियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धरती डोलवा सुरेंद्र पासवान ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व प्रधान मेदनीखाड़ मुन्ना लाल गौतम ने संविधान की उपयोगिता और उसकी मूल भावना पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, संजय डिजे, राजेश रावत ,अमरेश भारती, सुभाष भारती, अनील भारती, मंजेश भारती, मनीषा कुमारी, रुकमणि देवी, अनीता देवी, सीता देवी, नंदलाल भारती, गीता देवी, नैना देवी, कुसुम, रूपमिनी देवी, कुंती देवी, अमरावती देवी, कुलवंती देवी, पनवा देवी, रुचि देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




