Sonbhadra News : ग्रामीणों में आक्रोश, खड़ंजे का ईट नाली निर्माण में लगाए जाने का मामला
विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत मुड़ी सेमर ग्राम पंचायत का मामला

sonbhadra
6:25 PM, January 16, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर के मालिया नदी के किनारे यादव बस्ती में पूर्व में लगे ईट के खड़ंजे को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा उखाड़ कर नए नाली निर्माण कराए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
मौके पर मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद पासवान, ग्रामीण जय मौर्य ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव के द्वारा मनमाने तरीके से खुद के जेसीबी से पूर्व में ईंट के बने खड़़जे को उखाड़ कर नए नाली के निर्माण में ईट का प्रयोग किया जाना विकास कार्यों में धन का दुरुपयोग है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की इतनी मनमानी बढ़ गई है कि आम ग्रामीणों को मलीया नदी तक आने-जाने में ईट से बने खड़ंजे से काफी सहूलियत हुआ करता था परंतु ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा नए ईट की खरीददारी करके नाली का निर्माण करना चाहिए था परंतु सरकारी धन का गमन करने के उद्देश्य से खड़ंजे को जेसीबी से उखाड़ कर नाली का निर्माण कराया जा रहा है जो सरासर गलत है।
वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव ने कहा कि मैं खड़ंजे के ईंट का उपयोग नाली निर्माण में किया हूं अगर ग्रामीणों को ऐतराज है तो ईंट का भुगतान मैं नहीं कराऊंगा। इस मौके परविनोद बी डी सी बनवारी,नितिस,जय मौर्य,मनोज पुर्व बी डी सी, राकेश,हृदय कुशवाहा,चंदन, दिलीप,गोलू, उदय, राजेश,करमु यादव साहित्य दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




