Sonbhadra News : होली को लेकर चौकी प्रशासन सक्रिय, शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अमवार चौकी प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

sonbhadra
9:24 PM, February 27, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अमवार चौकी प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी जयशंकर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त की जा रही है।
त्योहार के मद्देनज़र बाजार, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन द्वारा लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की गई है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि डीजे, जुलूस एवं सार्वजनिक आयोजनों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया है।




