Sonbhadra News :लेखपालों द्वारा अतिरिक्त हलकों का चार्ज छोड़ने से जाति आय प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्य प्रभावित
लेखपालों द्वारा अतिरिक्त हलकों का चार्ज छोड़ने से जाति आय प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्य प्रभावित


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
AI जनरेटेड बैनर ----
लेखपालों द्वारा अतिरिक्त हलकों का चार्ज छोड़ने से जाति आय प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्य प्रभावित
दुद्धी, सोनभद्र। लेखपालों द्वारा अतिरिक्त चार्ज छोड़े जाने से छात्रों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। जाति आय निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र नही बन पाने के कारण छात्रवृति सहित अन्य आवेदन प्रभावित हो रहें हैं।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की विभिन्न मांगों को लेकर दुद्धी तहसील में लेखपालों का कार्य बहिष्कार अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगा है। आठ सूत्री मांगों पर एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने 22 सितंबर को अतिरिक्त हलकों का कार्यभार छोड़ते हुए 55 हलकों का चार्ज आरके कार्यालय में जमा कर दिया। इन हलकों के अंतर्गत करीब 140 गांव शामिल बताए जा रहे हैं।
लेखपालों द्वारा संबंधित गांवों के अतिरिक्त हलकों का कार्य बहिष्कार किए जाने से ऑनलाइन जारी होने वाले आय, जाति, निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। कई आवेदन लेखपालों के स्तर पर लंबित हैं, लेकिन उनमें जांच रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। इसके चलते प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की दुद्धी तहसील इकाई के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता का कहना है कि अतिरिक्त हलकों से संबंधित सभी कार्यों का बहिष्कार किया गया है। उनके अनुसार संबंधित आवेदन बिना जांच के वापस किए जा रहे हैं। इससे प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी एवं तहसील प्रशासन से मांग की है कि दुद्धी सदर समेत प्रभावित हलकों में तत्काल लेखपालों की व्यवस्था अथवा वैकल्पिक प्रभार निर्धारित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों और आम लोगों के जरूरी प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू हो सके।