Sonbhadra News : सवर्ण जागरण संगोष्ठी का आयोजन
होटल डीजायर में आज सवर्ण जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षिक एवं संवैधानिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

sonbhadra
5:14 PM, May 12, 2026
सोनभद्र । होटल डीजायर में आज सवर्ण जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षिक एवं संवैधानिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगुल किशोर तिवारी ने अपने संबोधन में UGC जैसे कानूनों का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून समाज के हितों के विपरीत हैं तथा इससे युवाओं एवं शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की।
संगोष्ठी में उपस्थित विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सवर्ण आर्मी सूरज प्रसाद चौबे ने सामाजिक एकता, शिक्षा में समान अवसर तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में समाजहित में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।हाल ही में आशुतोष उपाध्याय ने कथित रूप से कहा कि UGC से जुड़े नए प्रावधानों/नियमों का दुरुपयोग “SC/ST एक्ट से भी खतरनाक” हो सकता है और समाज को इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। यह बयान उस समय सामने आया है जब University Grants Commission (UGC) की नई “इक्विटी रेगुलेशन्स” को लेकर देशभर में बहस और विरोध चल रहा है। अनिल मिश्रा ने सवर्णों को संबोधित करते हुए कहा की जिनको सवर्ण समाज ने सत्ता दिया उन्होने उनकी गर्दन मरोडने का काम किया है । यह किसी स्थिती मे बर्दाश्त नही किया जाएगा। वक्ताओ मे रामानंद पाण्डेय, मृदुल मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रतीक प्रताप सिंह । कार्यक्रम का संचालन सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय सचिव सूर्य कांत द्विवेदी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सवर्ण आर्मी भारत के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया ।
संगोष्ठी मे सुमित मिश्रा ,संतोष पाण्डेय, नीरज ,सत्य नारायण, चिन्तामणि, धर्मेंद् शुक्ला, प्रवेश पाठक, आशिष शुक्ला, राजेश पाण्डेय व सौकड़ों सवर्ण समाज उपस्थित रहा ।




