Sonbhadra News : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षण उम्मीद का वार्षिकोत्सव का आयोजन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में छात्र छात्राओं के द्वारा संचालित नीःशुल्क शिक्षण कार्यक्रम उम्मीद के अंतर्गत वार्षिकोत्सव का आयोजन अंबेडकर पार्क मुसही किया गया l

sonbhadra
5:19 PM, December 18, 2025
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में छात्र छात्राओं के द्वारा संचालित नीःशुल्क शिक्षण कार्यक्रम उम्मीद के अंतर्गत वार्षिकोत्सव का आयोजन अंबेडकर पार्क मुसही किया गया l उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी उपस्थिति रही l कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज सोनभद्र के उपप्राचार्य डॉ.आनंद कुमार एवं पंचायत राज अधिकारी और अंशुल मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर गीतम सिंह तोमर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान द्वारा की जा रही इस सामाजिक पहल के बारे में अवगत कराया l उम्मीद कार्यक्रम से लाभान्वित हुए साथ छात्र-छात्राएं अभी तक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में प्रवेश पा चुके हैं।उन्होंने उम्मीद को संस्थान की सामाजिक दायित्वओं के प्रति निर्वाहन के प्रति के लिए कटिबद्धता का सफल उदाहरण बताया l जागृति अवस्थी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं एजुकेटर को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने अभिभावकों से अपेक्षा की बेटियों की शिक्षा को अनवरत जारी रखते हुऎ उन्हें स्वावलंबन की ओर ले जाने का प्रयास करें। छात्र- छात्राओं को लिख कर पढ़ाई करने पर जोर दिया। डॉ. आनंद कुमार ने उम्मीद के छात्र-छात्राओं को सन 2017 से लगातार इस कार्य को करते रहने के लिए बधाई दिया । जिला पंचायत अधिकारी अंशुल मौर्य ने इस पुनीत कार्य से स्वयं को जोड़ने के प्रतीक कटिबद्धता जाहिर की l कार्यक्रम के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर श्री प्रशांत पांडेय एवं श्री सिकंदर ने बताया की वर्तमान में संस्थान में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं के शिक्षक का कार्य किया जा रहा हैl इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे जेएनवी ,जेईई मेंस तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है l इस अवसर पर संस्थान में पढ़ने वाले जेईई मेंस उत्तीर्ण करने वाले 4 तथा कक्षा 10 में ऑनर्स के साथ उत्तीर्ण 8 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया lउम्मीद कार्यक्रम के अंतरगत सहभागिता रखने वाले उम्मीद के 85 एजुकेटरस को भी सम्मानित किया गया l कार्यक्रम को सफल बनाने में उम्मीद एजुकेटर के योगदान की सभी ने प्रशंसा की l इस अवसर पर संस्थान के कुल सचिव डॉ.आरके पटेल, मुख्य नियंता डॉ.हरीश, डॉ. विजय डॉ. रवि ,डॉ.पीके वर्मा ,कल्पना सिंह, डॉ.विकास तिवारी ,डॉ.मैनेजर ,डॉ अभिनव अन्य की उपस्थिति रही l




