Sonbhadra News : संगठन विस्तार एवं जनसरोकार पहली प्राथमिकता - श्रीकांत त्रिपाठी

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुक्रवार को पहली बार सोनभद्र आगमन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी...

news-img

sonbhadra

11:50 PM, May 2, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सरकार की छवि धूमिल करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ छेड़ा जायेगा अभियान - श्रीकांत त्रिपाठी 

सोनभद्र । राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुक्रवार को पहली बार सोनभद्र आगमन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी का युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुकृत में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

सुकृत से सीधे सिंचाई डाक बंगला पहुंचे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।

श्रीकांत त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता कर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन विस्तार एवं जनसरोकार पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए खनिज संपदा से एवं उद्योग कल कारखानों की सोनभद्र में दर्जनों ईकाई स्थापित हैं लेकिन सोनभद्र का युवा गुजरात, महाराष्ट्र जाकर काम करने को विवश है। सोनभद्र में किसानों एवं कामगारों को भी तमाम कठिनाइयों का सामना अभी करना पड़ता है। श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह जी के नेतृत्व में अब सोनभद्र के युवाओं, किसानों और कामगारों की आवाज दिल्ली में भी बुलंद होगी और जनसरोकार का काम धरातल पर किया जायेगा। पत्रकारों के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए श्रीकांत त्रिपाठी ने मोदी सरकार के विज़न की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत भारत सरकार का बड़ा अभियान है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम गति से चल रहा है। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों क़ो चेताते हुए कहा कि योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ही कार्य करना होगा अन्यथा रालोद के कार्यकर्ता सरकार की छवि क़ो धूमिल करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों क़ो सबक सिखाने में जरा भी नहीं पीछे हटेंगे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.