Sonbhadra News : वैष्णो मंदिर परिसर में श्री गणेश महोत्सव का अयोजन, प्रतिमा स्थापित
डाला बारी में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर शक्ति पीठ धाम के परिसर में श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य रूप में श्री गणेश महोत्सव मनाते हुए श्री गणेश प्रतिमा स्थापित कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

sonbhadra
12:06 AM, September 8, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय नगर क्षेत्र के डाला बारी में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर शक्ति पीठ धाम के परिसर में श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य रूप में श्री गणेश महोत्सव मनाते हुए श्री गणेश प्रतिमा स्थापित कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस संबंध में पूजन कार्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता कर रहे अनिकेत निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डाला बारी स्थित मां वैष्णो देवी शक्ति पीठ धाम के परिसर में श्री गणेश पूजनोत्सव कमेटी द्वारा श्री गणेश जी की प्रतिमा का स्थापना शनिवार को बड़े हर्षोल्लास पूर्वक विधि विधान से किया जा रहा है ।जिसमें समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रतिमा स्थापना शनिवार को भजन संध्या कार्यक्रम सोमवार को भव्य झांकी व विशाल भंडारा कार्यक्रम बुधवार दोपहर को और शाम को मूर्ती विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान गया चौहान ,दीनदयाल, दिनेश अग्रहरि, अशोक निषाद ,गोलू शर्मा पंकज निषाद ,शंकर मौर्य ,संता निषाद ,मंटू सिंह, प्रदीप निषाद, राकेश निषाद,बजरंगी सेठ, संदीप निषाद पूजा समिती के पदाधिकारी , सदस्य सहित लोग मौजूद रहे।




